चंपावत । नर्सिंग कॉलेज के पास आज मंगलवार को जंगल में भीषण आग लग गई। जिससे नर्सिंग कॉलेज में रहने वाले छात्र-छात्राओं के साथ स्टाफ में हड़कंप मच गया। तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को दी। डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद वन विभाग ने आग पर काबू पाया । इस आग पर काबू पाने के लिए खुद प्रभागीय वनाधिकारी रमेश चंद्र कांडपाल ने मौके पर पहुंच कमान संभाली और करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग को बुझाया जा सका। आग बुझाने के लिए गई टीम में चार महिला वन कर्मी भी थे। आग कैसे लगी, इसका पता नहीं चल सका है।
चंपावत से पांच किलोमीटर दूर पुनेठी में नर्सिंग कॉलेज के पास के जंगल में तेज आग लग गई। चीड़ के जंगल में तेजी से आग फैल गई। इसे बुझाने के लिए वन विभाग की टीम के अलावा फौरन ही चंपावत के डीएफओ रमेश चंद्र कांडपाल भी मौके पर पहुंचे। करीब डेढ़ घंटे में वन विभाग की टीम ने आग बुझाने में सफलता हासिल की। आग से करीब आधा हेक्टेयर क्षेत्र का जंगल प्रभावित हुआ है। आग बुझाने वाली टीम में चंपावत के वन क्षेत्राधिकारी बीएम टम्टा, नारायण सिंह, मोहन, महिला वन दरोगा मनु नायल, वन रक्षक पूजा महर, अल्का, जानकी आदि शामिल थे। डीएफओ ने आम नागरिकों से जंगल को आग से बचाने में विभाग को सहयोग करने की अपील की है। साथ ही जंगलों को नुकसान पहुंचाने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

More Stories
ज्ञान गंगा सम्मान-2026 से सम्मानित हुईं डॉ. सुमन पांडेय
आदर्श चम्पावत @2030 की प्रगति की वर्चुअल समीक्षा, विकास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
विधायक के आंदोलन का असर,पांच दिन में होगी पुनौली उपकरण वितरण मामले की जांच,महाभ्रष्ट के बयान से पलटे