मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम नवनीत पांडेय के दिशा निर्देशन पर लोकसभा चुनाव के अंतर्गत घर-घर मतदान के लिए टीम गई। विधानसभा लोहाघाट के लिए कुल 26 पोलिंग पार्टियां रवाना हुईं। लोहाघाट विधानसभा में कुल 111 बुजुर्ग और 6 दिव्यांग मतदाताओं के घर पोलिंग पार्टियां पहुंची। जिसमे से 101 बुजुर्ग तथा 6 दिव्यांग मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लोकतंत्र में अपनी भागीदारी की। जिला निर्वाचन अधिकारी डीएम नवनीत पांडेय ने बताया कि जो मतदाता किसी कारणवश अपने मताधिकार का प्रयोग नहीं कर पाए है उनके लिए पोलिंग पार्टियां फिर से 11 अप्रैल को घर घर जाकर मतदान कराएगी। उन्होंने बताया कि घर घर मतदान प्रक्रिया के दौरान गोपनीयता का विशेष ध्यान रखा गया है। जिसके लिए वीडियोग्राफी की जा रही


है। इस मौके पर सेक्टर मजिस्ट्रेट त्रिलाकी नाथ पांडेय, बीएलओ पुष्पा पाटनी आदि मौजूद रहीं।

More Stories
चंपावत में दर्जा मंत्री सुभाष बगौली और लोहाघाट में दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडे को भाजपा ने सौंपी चुनाव की कमान
चम्पावत में रिवर्स पलायन की नई तस्वीर: दिल्ली की नौकरी छोड़ गांव लौटे दंपति, खेती-डेयरी और होमस्टे से सालाना कमा रहे 20 लाख
लोहाघाट में शॉर्ट सर्किट से लगी आग पर समय रहते पाया काबू, बड़ा हादसा टला