लोकसभा चुनाव में भाजपा कांग्रेस को एक के बाद एक बड़े झटके दे रही है । मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की विधानसभा चंपावत के बगल की विधानसभा लोहाघाट से कांग्रेस के विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के भतीजे सामाजिक कार्यकर्ता आनंद सिंह अधिकारी भाजपा में शामिल हो गए हैं। प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महेंद्र भट्ट और भाजपा संगठन मंत्री अजेय कुमार ने उन्हें भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान उनके साथ पूर्व ब्लाक प्रमुख लक्ष्मण सिंह लमगढ़िया, चंदन सिंह अधिकारी भी शामिल रहे । आनंद अधिकारी लंबे समय से राजनीति में सक्रिय रहे हैं । चाहे अपने चाचा खुशाल सिंह अधिकारी के ब्लॉक प्रमुख के चुनाव हों या जिला पंचायत अध्यक्षके चुनाव या फिर विधानसभा के चुनाव । चुनाव का मैनेजमेंट आनंद अधिकारी ही करते थे । पिछले 1साल से काफी सक्रिय हो गए हैं । भाजपा जिला महामंत्री मुकेश कलखुड़िया ने कहा कि आनंद अधिकारी ने भाजपा की विचारधारा में आस्था और विश्वास व्यक्त कर पार्टी की प्राथमिक सदस्यता ग्रहण करते हुए पार्टी और सम्मानित जनता की सेवा करने का संकल्प लिया है ।।
लोहाघाट से कांग्रेस विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के भतीजे आनंद अधिकारी भाजपा में हुए शामिल

More Stories
नाबालिग छात्रा से छेड़छाड़ के दोषी को सजा
मुड़ियानी में सरकारी भूमि पर अवैध सड़क निर्माण पर चला बुलडोजर, खनन मामले में भी कार्रवाई
आयुष चिकित्सकों का सरकार के खिलाफ मोर्चा, काला फीता बांधकर जताया विरोध; मांगें पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन धरने की चेतावनी