मंच। नेपाल सीमा से लगे तल्लादेश के मंच हरम में संक्रमण से 250 से ज्यादा मुर्गियां मर गई। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में मुर्गियों की मौत से मुर्गीपालक सदमे में हैं।मुर्गीपालक रमेश शर्मा का कहना है कि पोल्ट्रीफार्म से एकाएक ये मुर्गीयां मर गई। इसकी जानकारी पशुपालन विभाग को दे दी गई है। मुर्गीपालक ने बैंक से 1.60 लाख रुपये का कर्ज लेकर ये काम शुरू किया था। लेकिन सभी 250 मुर्गियों के मरने से वे पैदल हो गए हैं। वहीं पशु चिकित्सक कोमल सिंह का कहना है कि सभी मुर्गियां एक साथ नहीं, कुछ दिनों के अंतराल में मरी है। संक्रमण के अलावा काफी मुर्गियों की मौत दबने से हुई है। मौके पर विभाग की टीम भेजी गई है। सभी मुर्गीपालकों को विभाग जागरूक कर रहा है।
More Stories
बनबसा में 198 पैकेट व बोतल अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार
विधानसभा चुनाव 2027: चम्पावत में ईवीएम-वीवीपैट की जांच जारी
गहतोड़ा गांव की सड़क के डामरीकरण का रास्ता साफ, वन भूमि को मिली सैद्धांतिक मंजूरी