June 4, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

छतार पुल के समीप एनएच में हंगामा काटने वाले 6 युवकों पर पुलिस एक्ट में हुई कार्रवाई

चम्पावत। छतार पुल के समीप लघु सिंचाई विभाग के कार्यालय के आगे शनिवार की शाम शराब पीकर हंगामा काटने वाले 6 व्यक्तियों के खिलाफ पुलिस ने एमबी एक्ट और 81 पुलिस एक्ट में कार्रवाई की है।
पकड़े गए आरोपियों में मनीष महर उम्र 25 वर्ष मुड़ियानी, प्रियांशु उम्र 18 वर्ष निवासी बाराकोट, ऋतिक अधिकारी उम्र 21वर्ष निवासी बाराकोट, मुकेश भंडारी उम्र 22 वर्ष निवासी बाराकोट, विकास चौधरी उम्र 28वर्ष निवासी डूंगरा सेठी, ललित जोशी उम्र 24 वर्ष निवासी छतार शामिलरहे।
जानकारी केअनुसार शनिवार की शाम एनएच में शराब पीकर कुछ बाइक सवारों ने जमकर हंगामा मचाया और एनएच में जा रहे यात्रियों के साथ भी मारपीट की । जिससे एनएच में आधे घंटे यातायात प्रभावित रहा । स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 6 युवकों के खिलाफ एमबी एक्ट और पुलिस एक्ट में कार्रवाई की । कोतवाल योगेश उपाध्याय ने बताया कि पुलिस ने हंगामा काटने वाले युवकों की पहचान करने के बाद कोतवाली लाया गया जहां दो वाहनों का एमबी एक्ट में चालान करने के साथ 6 युवकों के खिलाफ पुलिस एक्ट में कार्रवाई की गई है।

शेयर करे