जुमे की नमाज पर सुरक्षा की गुहार लगाई
लोहाघाट। कोलीढेक की मदीना मस्जिद गेट के पास अराजक तत्वों की नारेबाजी और अभद्र टिप्पणी पर लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन देकर सुरक्षा की मांग उठाई।
कोलीढेक की ग्राम प्रधान सबर जान और सदर जावेद के नेतृत्व में लोगों ने एसडीएम रिंकू बिष्ट को ज्ञापन दिया। जिसमें उन्होंने बताया कि कोलीढेक की मदीना मस्जिट के गेट में जुमे की नमाज के वक्त बाइक सवार कुछ अराजक तत्वों ने नारेबाजी और अभद्र टिप्पणी की। उन्होंने बताया कि वह अराजक तत्व लोहाघाट से खेतीखान की ओर जा रहे थे। उन्होने प्रशासन से हर शुक्रवार को 12 से तीन बजे तक सुरक्षा व्यवस्था की मांग उठाई। जिससे कि वह नमाज सही तरीके से कर सकें।
लोहाघाट कोलीढेक में धार्मिक सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास

More Stories
शारदा कॉरिडोर की आड़ में अवैध खनन का आरोप, डीएम से कार्रवाई की मांग
सिप्टी में पशु चिकित्सा शिविर, 37 बीमार पशुओं का उपचार
स्वाला डेंजर जोन का स्थायी समाधान, टनकपुर-पिथौरागढ़ हाईवे पर अब 24 घंटे चलेगा यातायात