चम्पावत । कोरोना महामारी को देखते हुए प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पाटी में कोविड सेंटर प्रारम्भ करने हेतु सामग्री की मांग की गई है । साथ ही विधायक फ़र्त्याल के द्वारा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पाटी के सामग्री हेतु तत्काल विधायक निधि से रू 07.00 ( सात ) लाख की धनराशि भी जारी कर दी गयी है। इसके लिए उन्होंने कहा कि कार्यदायी संस्था हेतु जिलाधिकारी चम्पावत से परामर्श कर नियुक्त की जाए। जारी की गई धनराशि केवल प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पाटी के सामग्री हेतु सूची के आधार पर प्रयोग में लाई जाएगी ।
उन्होंने कहा कि वह लोहाघाट विधानसभा के लोगों के साथ कोरोना महामारी की घड़ी में साथ खड़े हैं तथा हर संभव मदद करेंगे उन्होंने कहा कि अस्पतालों में किसी भी जरूरी आवश्यक वस्तु की कमी नहीं होने दी जाएगी।

More Stories
भव्य कलश यात्रा के साथ ऋषेश्वर महादेव मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा शुरू
उपकेंद्रों के 391 पद बहाल करने व पदोन्नत वेतनमान की मांग, फार्मासिस्ट संघ ने मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन
भूस्खलन के बाद टनकपुर-जौलजीबी मार्ग पर यातायात बहाल