लोहाघाट। नगर के समीप बिशंग क्षेत्र के चौड़ाढेक में कुत्ते को गोली मारने का मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी की लायसेंसी बंदूक को जप्त कर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है।
एसओ सुरेन्द्र सिंह कोरंगा ने बताया कि शुक्रवार को बिशंग के चौड़ाढेक से पुलिस की 112 आपातसेवा को फोन पर कुत्ते को गोली मारने की सूचना मिली थी। जिस पर पुलिस मौके पर जाकर देखा कि खेत में एक कुत्ता मृत अवस्था में पड़ा है। कुत्ते के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया गया। और शव मालिक सूरज सिंह ढेक को सौंप दिया है। एसओ ने बताया कि गोली मारने वाले आरोपी विमल सिंह निवासी चौड़ाढेक के पास से सिंगल बैरल 12 बोर की लायसेंसी बंदूक भी कब्जे में ले ली गई है। एसओ ने बताया कि बंदूक आरोपी विमल के भाई निर्मल सिंह के नाम पर थी। पुलिस ने विमल के खिलाफ आईपीसी की धारा 428, 3/57 आयुध अधिनियम और 3/11 ठ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसओ ने बताया कि गोली चलाने वाले के भाई पर भी कार्रवाई की जाएगी। बताया कि दो कुत्ते आपस में झगड़ रहे थे। आक्रोश में आकर विमल सिंह ने सूरज सिंह के कुत्ते पर गोली चला दी। मामले की जांच एसएसआई धर्मेन्द्र प्रसाद कर रहे हैं।

More Stories
पाटी ब्लॉक में भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच CDO के बाद BDO का तबादला, विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के आरोपों से गरमाई सियासत
भारी वर्षा के पूर्वानुमान पर चंपावत में कल स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
जिला अस्पताल पहुंचे डीएम, इमरजेंसी और डायलिसिस सेंटर का लिया जायजा