June 4, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

सीएम के लोहाघाट दौरे पर गुरिल्ला निकालेंगे रैली

सीएम के लोहाघाट दौरे पर गुरिल्ला निकालेंगे रैली
लोहाघाट। एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्ला संगठन ने नौकरी, पेंशन और आश्रित हित लाभ की मांग पर तीसरे दिन भी धरना और क्रमिक अनशन जारी रखा। उन्होंने कहा कि सीएम के लोहाघाट पहुंचने पर वह रैली निकालेंगे और सीएम को ज्ञापन देंगे।
बुधवार को महात्मा गांधी की प्रतिमा के पास धीरज पुनेठा के साथ क्रमिक अनशन पर बैठे गुरिल्ला संगठन के जिलाध्यक्ष ललित बगौली ने कहा कि पूरे प्रदेश में गुरिल्ले अपनी मांगों के लिए धरने पर बैठ रहे हैं। सरकार बीते 17 सालों से उनको सत्यापन के नाम पर गुमराह कर रही है। उन्होंने बताया कि 10 फरवरी को विशाल रैली निकाली जाएगी और 11 फरवरी को सीएम पुष्कर सिंह धामी के लोहाघाट आने पर वह रैली के साथ मांगों का ज्ञापन देंगे। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वह आने वाले लोकसभा चुनाव में सरकार के खिलाफ प्रचार करेंगे। इस मौके पर भगवत प्रसाद पांडेय, रुद्र सिंह भंडारी, कुलदीप ओली, प्रकाश चौधरी, अमर राम, राजेन्द्र, ईश्वरी प्रसाद, धनश्याम भट्ट, तुला राम, राजेन्द्र धौनी, पदमा देवी, रुकमणी देवी, जानकी देवी, हेमा देवी आदि मौजूद रहीं।

शेयर करे