April 19, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन की जिला कार्यकारिणी का गठन हुआ विष्णु गिरी अध्यक्ष रोशन लाल जिलामंत्री बने

डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन चंपावत की जिला कार्यकारिणी का हुआ गठन
विष्णु गिरी गोस्वामी बने दूसरी बार जिला अध्यक्ष।
डिप्लोमा फार्मासिस्ट एसोसिएशन उत्तराखंड जनपद शाखा चंपावत के द्विवार्षिक अधिवेशन के द्वितीय सत्र में जनपद की कार्यकारिणी का गठन किया गया। संगठन की प्रांतीय अध्यक्ष श्रीमती सुधा कुकरेती एवं प्रांतीय महामंत्री डॉ सतीश चंद्र पांडे की उपस्थिति में चुनाव अधिकारी मंडलीय अध्यक्ष गजेंद्र कुमार पाठक एवं मंडलीय सचिव प्रेम शंकर सिंह ने चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई। जिसमें कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन किया गया । कार्यकारिणी में विष्णु गिरी गोस्वामी -अध्यक्ष, योगेश लाल कनौजिया वरिष्ठ उपाध्यक्ष ,मनोज कुमार पुनेठा -उपाध्यक्ष, रोशन लाल जिला मंत्री, प्रीतम लाल- संगठन मंत्री, शेखर सिंह सार्की- संयुक्त मंत्री, तान सिंह – संप्रेक्षक चुने गए।
इस अवसर पर प्रांतीय संयुक्त मंत्री आजाद चौधरी मंडलीय कोषाध्यक्ष दिगंबर सिंह रावत प्रांतीय प्रवक्ता भूपेश जोशी निवर्तमान चीफ फार्मासिस्ट एमसी जोशी, वरिष्ठ फार्मासिस्ट भगवती प्रसाद पंत, सुरेश जोशी, मनोज कुमार टम्टा, त्रिभुवन उप्रेती, दिनेश कुमार, प्रमोद कुमार, कुलदीप राय, किरन जोशी, ममता विश्वकर्मा, दीपा धामी, दीपा कश्यप, नरियाल, प्रेमलाल टम्टा, लक्ष्मण गिरि, दयाल सिंह मनोज कुमार वर्मा, राजेश वर्मा, प्रकाश खड़ायत, संजय विश्वकर्मा, अनिल गड़कोटी, मृत्युंजय वर्मा, संजय वर्मा सहित जनपद के तमाम फार्मासिस्ट मौजूद रहे।

शेयर करे