लोहाघाट। आदर्श कॉलोनी में वर्षों से क्षतिग्रस्त सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण होने पर आदर्श कॉलोनी के निवासियों ने निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा का धन्यवाद ज्ञापित किया। मोहल्ले में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया जिसमें गोविंद वर्मा ने फीता काटकर सड़क का शुभारंभ किया। बताते चलें कि पिछले 10 सालों से सड़क में मरम्मत का कार्य नहीं हो पाया था जिससे यहां वार्ड वासियों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। बाराकोट टैक्सी स्टैंड से आदर्श कॉलोनी तक सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। इस दौरान अभिनंदन समारोह में आदर्श होली कमेटी वेलफेयर सोसाइटी के तमाम सदस्य मौजूद रहे।

More Stories
लोहाघाट में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच नेपाली घायल
चंपावत की ऐतिहासिक रामलीला 149वें वर्ष में प्रवेश, …सीएम धामी ने 2 करोड़ 47 लाख रुपये से मंच,मैदान के लिए किए स्वीकृत
बनबसा में 6.85 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार