लोहाघाट। नगर पालिका लोहाघाट ने सांस्कृतिक उत्सव के तहत आईटीबीपी और लोगों के सहयोग से नगर में स्वच्छता अभियान संचालित किया। इस दौरान रोडवेज स्टेशन और ऋषेश्वर मंदिर में स्वच्छता अभियान का संचालन किया।
मंगलवार को नगर पालिका की प्रशासक रिंकू बिष्ट के दिशा निर्देशन पर नगर पालिका की ईओ प्रियंका रैंकवाल ने नगर के रोडवेज स्टेशन और ऋषेश्वर मंदिर में स्वच्छता अभियान का संचालन किया। ईओ प्रियंका ने बताया कि 22 जनवरी तक नगर में सांस्कृतिक उत्सव मनाया जा रहा है। जिसमें नौलों, धारों, मुहल्लों आदि में स्वच्छता अभियान का संचालन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान में नगर के सांस्कृतिक मंच, कराटे खिलाड़ी, आईटीबीपी, सरकारी संस्थान आदि कई संस्थाएं सहयोग कर रही हैं। इस मौके पर तहसीलदार विजय गोस्वामी, निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, आईटीबीपी के उपनिरीक्षक गोपाल वर्मा, पशुपालन विभाग के जनक चंद, रोडवेज के राजू फत्र्याल, केदार सिंह, सुमित गड़कोटी, हरचरण आदि विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे।

More Stories
चंपावत की बेटी दिव्यांशी कार्की ने UGC-NET लॉ (विधि) विषय में हासिल की सफलता
राहुल गांधी का पुतला फूंका, कांग्रेस पर तुष्टिकरण और जातिवाद की राजनीति का आरोप
पांच सूत्रीय मांगों को लेकर फार्मेसी अधिकारियों का आंदोलन तेज, दूसरे दिन भी बांह पर काली पट्टी बांधकर जताया विरोध