लोहाघाट। लोहाघाट के व्यापारियों ने नगर पालिका की ओर से लगाए गए सेवा शुल्क का विरोध करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने नगर पालिका से सेवा शुल्क को निरस्त करने की मांग उठाई।मंगलवार को खड़ी बाजार के व्यापारियों ने नगर पालिका की ओर से लगाए गए सेवा शुल्क का विरोध किया। उन्होंने कहा कि नगर पालिका लोहाघाट ने वर्ष 2016 में सेवा शुल्क को लेकर जनता से केवल राय मांगी थी, लेकिन सेवा शुल्क का मामला वहीं पर लंबित हो गया। उन्होंने कहा कि अब अचानक जब पालिका का कार्यकाल पूरा हो गया तो नगर पालिका ने सेवा शुल्क लोगों और व्यापारियों के उपर थोप दिया गया है। उन्होंने कहा कि सेवा शुल्क लगाने से पहले न किसी भी व्यापारी से राय ली और नहीं नगर पालिका के बोर्ड से राय ली। उन्होंने कहा कि जबरन थोपे गए सेवा शुल्क का वह पुरजोर विरोध करते हैं। उन्होंने पालिका से सेवा शुल्क वापस लेने की मांग उठाई। प्रदर्शन में सतीश मुरारी, चन्द्रशेखर उप्रेती, पप्पू वर्मा, नवीन ओली, अर्जुन ढेक, सोनू वर्मा, राकेश खोलिया, ललित चौबे, हरीश कलखुड़िया, मोहन जजरिया आदि कई व्यापारी मौजूद रहे।

More Stories
बस हादसे में चालक की मौत पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक, पुत्र से फोन पर की बात
बस हादसे में चालक की मौत पर डीएम ने जताया शोक, परिजनों से मिले
मार्ग से बाड़ीगाड़ में गिरने से दंत चिकित्सक की मौत, अस्पताल पहुंचने से पहले तोड़ा दम