चम्पावत । शराब पीकर वाहन चलाना वाहन चालक को भारी पड़ गया यातायात पुलिस ने वाहन चालक का एमबी एक्ट में चालान काट दिया। यातायात निदेशालय के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देश पर शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहनचालकों के विरुद्ध 15 दिवसीय अभियान चलाया जा रहा है जिसमें। प्रभारी यातायात ज्योति प्रकाश वरिष्ठ उप निरीक्षक कोतवाली भुवन आर्य व यातायात टीम द्वारा एमईएस कैम्प चम्पावत के वाहन चालकों को एल्कोमीटर से चेक किया जा रहा था । चेकिंग के दौरान चम्पावत की तरफ़ से आ रही कार संख्या यूके 06 एटी 3598 को रोका तो चालक शराब के नशे में प्रतीत हो रहा था।जिसे एल्कोमीटर से चेक किया तो शराब पीने की पुष्टि हुई।वाहन चालक के विरुद्ध एमवी एक्ट में कार्यवाही करते हुवे वाहन को सीज कर दिया गया साथ ही डीएल निलंबन की रिपोर्ट भी भेजी गई है।

More Stories
पांच सूत्रीय मांगों को लेकर फार्मेसी अधिकारियों का आंदोलन तेज, दूसरे दिन भी बांह पर काली पट्टी बांधकर जताया विरोध
257 करोड़ की लागत से बन रहे गर्ल्स स्पोर्ट्स कॉलेज का डीएम ने किया निरीक्षण
नेत्रदान से किसी के जीवन में लौट सकती है रोशनी, लोगों को किया जागरूक