चम्पावत । मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने ब्यानधूरा मंदिर सौंदर्यकरण के लिए₹5 लाख विधायक निधि से देने की घोषणा की है। यह जानकारी मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल और भाजपा अनुसूचित मोर्चा जिला उपाध्यक्ष सूरज प्रहरी ने दी है। कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत और जिलाधिकारी नवनीत पांडे ने उत्तरायणी पर्व पर ब्यानधूरा मंदिर में दर्शन किए थे और व्यवस्थाओं का जायजा लिया था । इससे पूर्व भी राज्य आपदा मोचक निधि से पहुंच मार्ग के समतलीकरण के लिए ₹6.75लाख रुपए दिए गए थे।

More Stories
लोहाघाट में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच नेपाली घायल
चंपावत की ऐतिहासिक रामलीला 149वें वर्ष में प्रवेश, …सीएम धामी ने 2 करोड़ 47 लाख रुपये से मंच,मैदान के लिए किए स्वीकृत
बनबसा में 6.85 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार