चंपावत। महिला मंगल दल कालिगूंठ पूर्णागिरि के सभी सदस्यों द्वारा लधिया और काली नदी के संगम तट पर बृहद सफाई अभियान चलाया गया। महिला मंगल दल को सीम से चुका तक की मत्स्य एंग्लिंग बीट भी आवंटित है जो उनकी आय का प्रमुख स्रोत है।
इसके चलते ही महिला मंगल दल की सभी सदस्यों द्वारा प्रतिज्ञा ली गई की वह इस एंग्लिंग बीट में किसी भी प्रकार का प्रदूषण नहीं होने देगी। सफाई अभियान के दौरान प्लास्टिक की बोतले, पॉलिथीन, कांच की बोतले और अन्य ऐसी सामग्री जिससे जलीय वातावरण प्रदूषित हो सकता है का उन्मूलन किया गया। सफाई अभियान में महिला मंगल दल की सम्मानित अध्यक्ष पूज, संचालक मंडल से राजेंद्र सिंह, जनपद मत्स्य प्रभारी कुंवर सिंह बगड़वाल, चंद्रशेखर गढ़कोटी, अनुज सिंह बोहरा आदि लोग सम्मिलित रहे।
जिला सूचना अधिकारी चंपावत

More Stories
‘आई लव चंपावत’ कहकर सीएम धामी ने दिए सियासी संकेत, 113 ग्राम पंचायतों को 10-10 लाख देने की घोषणा
टनकपुर में 1.104 किलो अफीम के साथ मामी-भांजा गिरफ्तार
सीएम धामी ने 98.18 करोड़ की 20 योजनाओं की दी सौगात