April 24, 2025

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

सेवा शुल्क के विरोध में सड़क पर उतरे लोहाघाट के लोग

लोहाघाट। लोहाघाट के व्यापारियों स्थानीय लोगों ने नगर पालिका की ओर से लगाए गए सेवा शुल्क का विरोध दूसरे दिन भी विरोध जारी रहा। ईओ के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
शनिवार को निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा के नेतृत्व में व्यापारियों ने नगर पालिका के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए सेवा शुल्क का विरोध किया। उन्होंने कहा कि सेवा शुल्क का मामला किसी भी बोर्ड में पास नहीं किया गया है। पालिका की प्रशासक एसडीएम रिंकू बिष्ट और ईओ प्रियंका रेँकवाल ने बताया कि वर्ष 2016 में यह प्रस्ताव पारित हुआ था। जिस पर निवर्तमान पालिका अध्यक्ष वर्मा ने कहा कि 2016 में केवल जनता से इस मामले में राय मांगी गई थी, लेकिन इसे लागू करने के लिए बोर्ड ने कोई कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि उनके पालिका अध्यक्ष रहते हुए भी बोर्ड में यह प्रस्ताव पास नहीं हुआ, अब अचानक प्रशासक ने जनता के उपर यह सेवा शुल्क थोप दिया है। जिसका विरोध समस्त व्यापारी और निवर्तवान सभासद भी कर रहे हैं। उन्होंने पालिका से सेवा शुल्क वापस लेने की मांग उठाई। इस मौके पर निवर्तमान सभासद भुवन बहादुर, बीना कनौजिया, राजकिशोर साह, मीना ढेक, दीपा गोस्वामी, दीपक साह, नवीन गोस्वामी,त्रिलोक सिंह, सतीश राजन, चन्द्रशेखर राय, मनोज खर्कवाल,राजू बिष्ट,दीपक उप्रेती, गोविंद राम, गीता देवी, रीता देवी, मोहम्मद जाकिर, हेम चन्द्र राय, मतलूब, भुवन भट्ट, आरजू,कमल आदि मौजूद रहे।

शेयर करे