अगस्त क्रांति पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को किया सम्मानित
जिला पत्रकार संगठन की ओर से लगातार चौथे वर्ष आयोजित हुआ सम्मान समारोह, परिजनों ने जताया आभार
चम्पावत। अगस्त क्रांति दिवस के अवसर पर चम्पावत जिला पत्रकार संगठन की ओर से स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों के सम्मान में समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में देश की आजादी के आंदोलन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के योगदान को याद करते हुए उनके परिजनों को सम्मानित किया गया।
रविवार को देवभूमि कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला पत्रकार संगठन के अध्यक्ष चंद्र बल्लभ ओली ने की, जबकि संचालन वरिष्ठ पत्रकार सतीश जोशी ‘सत्तु’ ने किया। इस दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों ने आजादी के संघर्ष से जुड़ी स्मृतियां साझा कीं।
समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजन महेश चौड़ाकोटी, राकेश ओली, प्रवीण ओली, चंद्रमोहन जोशी और बृजेश मेहरा को सम्मानित किया गया। संगठन की ओर से बताया गया कि यह सम्मान समारोह लगातार चौथे वर्ष आयोजित किया जा रहा है।
सम्मानित परिजनों ने जिला पत्रकार संगठन की इस पहल की सराहना करते हुए आभार जताया। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार शेखर जोशी, राजीव मुरारी, लक्ष्मण बिष्ट, पंकज पाठक, कोषाध्यक्ष दिनेश भट्ट, जीवन वर्ती, नवीन भट्ट सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
फोटो : सम्मान समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों को सम्मानित करते पत्रकार संगठन के पदाधिकारी।

More Stories
आर्म रेसलिंग में चंपावत पुलिस के महेंद्र सिंह रावत ने जीता कांस्य
एसएसजे विश्वविद्यालय कैंपस में छात्रसंघ चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरी 11 पदों के लिए 14 नामांकन, पांच पदों पर निर्विरोध निर्वाचन तय
चंपावत बार संघ चुनाव में भास्कर मुरारी अध्यक्ष निर्वाचित गुणानंद थ्वाल ने सचिव पद पर दर्ज की जीत, अशोक चौधरी बने उपाध्यक्ष