August 24, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

फायर लाइन के अभिलेख सार्वजनिक करने की मांग, वन विभाग को सौंपा ज्ञापन

Dukan Ad
Dukan Ad

फायर लाइन के अभिलेख सार्वजनिक करने की मांग, वन विभाग को सौंपा ज्ञापन
चम्पावत । फायर लाइन निर्माण से जुड़े अभिलेख सार्वजनिक किए जाने की मांग को लेकर सामाजिक कार्यकर्ता दीपेश शर्मा और उनकी टीम ने गुरुवार को वन विभाग के उप प्रभागीय अधिकारी (एसडीओ) अनिल कुमार को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में फायर लाइन से संबंधित अभिलेखों को सार्वजनिक करने की मांग करते हुए कार्यों में पारदर्शिता सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया। इस दौरान दीपेश शर्मा ने एसडीओ अनिल कुमार के साथ फायर लाइन की नियमावली, वन संरक्षण तथा पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की।
टीम ने सुझाव दिया कि जहां तक संभव हो, फायर लाइन निर्माण के दौरान पेड़ों की कटाई से बचते हुए वैज्ञानिक एवं पर्यावरण-अनुकूल उपाय अपनाए जाएं। यदि किसी अपरिहार्य स्थिति में पेड़ों को हटाना आवश्यक हो, तो उनके स्थान पर स्थानीय प्रजातियों के अधिक से अधिक पौधों का रोपण कर उनके संरक्षण की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।
ज्ञापन सौंपने के दौरान दीपेश शर्मा के साथ गजेंद्र सिंह बोहरा, विपिन शर्मा और संजय भट्ट भी मौजूद रहे।

शेयर करे