August 18, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

चम्पावत ने बीस सूत्रीय कार्यक्रम में फिर लहराया परचम, प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान      मई माह की रैंकिंग में 61.4 प्रतिशत अंक के साथ रहा अव्वल

Dukan Ad
Dukan Ad

चम्पावत ने बीस सूत्रीय कार्यक्रम में फिर लहराया परचम, प्रदेश में हासिल किया पहला स्थान
मई माह की रैंकिंग में 61.4 प्रतिशत अंक के साथ रहा अव्वल, प्रभावी मॉनिटरिंग और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन का मिला परिणाम
चम्पावत ।
जिलाधिकारी मनीष कुमार के नेतृत्व, प्रभावी समन्वय और सतत अनुश्रवण के चलते जनपद चम्पावत ने भारत सरकार के बीस सूत्रीय कार्यक्रम के क्रियान्वयन में एक बार फिर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया है।
वित्तीय वर्ष 2026-27 के मई माह की रैंकिंग में चम्पावत ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रदेश में शीर्ष स्थान हासिल किया। यह उपलब्धि जनपद में विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, परिणाम आधारित मॉनिटरिंग तथा बेहतर प्रशासनिक कार्यसंस्कृति का प्रमाण मानी जा रही है।
जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी दीप्तकीर्ति तिवारी ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2026-27 में जनपद ने कुल 37 रैंकिंग मदों में से 24 में ‘ए’ श्रेणी, 2 में ‘बी’ श्रेणी, 1 में ‘सी’ श्रेणी तथा 10 में ‘डी’ श्रेणी प्राप्त की है। जनपद ने कुल 114 अंकों में से 70 अंक अर्जित कर 61.4 प्रतिशत उपलब्धि दर्ज की। इस रैंकिंग में ऊधम सिंह नगर दूसरे तथा देहरादून तीसरे स्थान पर रहे।
जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने इस उपलब्धि पर सभी विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बधाई देते हुए कहा कि जनपद का उद्देश्य केवल रैंकिंग में शीर्ष स्थान प्राप्त करना नहीं, बल्कि शासन की प्रत्येक जनकल्याणकारी योजना का लाभ पारदर्शी, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी महीनों में भी इसी उत्कृष्ट प्रदर्शन को बनाए रखते हुए योजनाओं के क्रियान्वयन में और अधिक तेजी लाई जाए तथा जनकेंद्रित एवं परिणाम आधारित कार्यसंस्कृति को और अधिक सशक्त बनाया जाए।
#चम्पावत #बीससूत्रीयकार्यक्रम #उत्तराखंड #मुख्यमंत्रीपुष्करसिंहधामी #डीएमचम्पावत #मनीषकुमार #विकास #GoodGovernance #Uttarakhand #Champawa

शेयर करे