September 28, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

कैंटर की चपेट में आने से नेपाली मजदूर की मौत

Dukan Ad
Dukan Ad

कैंटर की चपेट में आने से नेपाली मजदूर की मौत

संवाददाता।

चम्पावत नगर क्षेत्र में छतार पुल के पास शनिवार को कैंटर की चपेट में आने से एक नेपाली मजदूर की मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल मजदूर ने जिला अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया।
जानकारी के अनुसार, लोहाघाट से टनकपुर की ओर जा रहे एक कैंटर की चपेट में नेपाल निवासी प्रेम बहादुर (35) छतार पुल के पास आ गए। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उनकी जान नहीं बच सकी।
बताया गया कि प्रेम बहादुर लोहाघाट और चम्पावत क्षेत्र में मजदूरी कर अपना जीवनयापन करते थे। चंपावत में वह मजदूरी की तलाश में आए थे। कोतवाल बच्ची सिंह बिष्ट ने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी। उनके पहुंचने के बाद पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

शेयर करे