लोहाघाट में स्मैक के नशे की रोकथाम के लिए सीएम को ज्ञापन भेजा
चम्पावत । लोहाघाट क्षेत्र में युवाओं में पनप रहे स्मैक के नशे की रोकथाम को लेकर लोहाघाट के लोगों ने डीएम के माध्यम से सीएम को पत्र भेजा।
लोहाघाट क्षेत्रवासियों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि लोहाघाट क्षेत्र से अनेक प्रतिभाएं निकली हैं । क्षेत्र के अनेक होनहार युवा प्रदेश का प्रतिनिधित्व खेल के क्षेत्र, प्रशासनिक क्षेत्र, राजनीतिक क्षेत्र के साथ-साथ देश की सीमाओं पर कर रहे हैं। वर्तमान समय में पहाड़ी क्षेत्र में अनेक युवाओं में स्मैक के नशे की गिरफ्त में आ गए हैं। दिन प्रतिदिन स्मैक का नशा बढ़ता जा रहा है। जिस कारण क्षेत्र के अभिभावक आने वाले सुनहरे भविष्य के लिए काफी चिंतित हैं । ऐसे में आज के युवा नशे से प्रभावित होकर किस प्रकार देश एवं प्रदेश का प्रतिनिधित्व कर पायेंगे।
ज्ञापन सौंपने वालों में पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा, राजेंद्र गडकोटी,सतीश पांडे, विवेक ओली, रेनू गडकोटी,
पार्वती पंगरिया, भास्कर गडकोटी, पुष्कर बिष्ट,शंकर सिंह, भुवन चौबे चन्द्रकला माहरा,बीडी ओली, दीपा ओली, सावित्री जोशी आदि लोग शामिल रहे।
लोहाघाट में स्मैक के नशे की रोकथाम के लिए सीएम को ज्ञापन भेजा

More Stories
नशा तस्करों की अवैध संपत्तियों पर चम्पावत पुलिस का बड़ा प्रहार, ₹30 लाख की संपत्ति होगी कुर्क
गैंग रेप षड्यंत्र मामले में भाजपा ने चंपावत और टनकपुर में कांग्रेस का पुतला दहन किया
सिखों के सुप्रसिद्ध रीठा साहिब धाम में 29 से 31 मई तक होगा सलाना जोड़ मेले का आयोजन, डीएम ने व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण