चंपावत। बनलेख-ललुवापानी सड़क पर किसकोट के समीप शनिवार शाम एक दर्दनाक हादसे में रीठा साहिब जा रहे एक सिख तीर्थयात्री की गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। मृतक की पहचान ऊधमसिंह नगर जिले के नानकमत्ता निवासी लखविंद्र सिंह (25) पुत्र तारा सिंह के रूप में हुई है। शव का पोस्टमार्टम रविवार को कराया जाएगा।
जानकारी के अनुसार शनिवार शाम करीब 4:40 बजे लखविंद्र सिंह अपने साथी के साथ नानकमत्ता से रीठा साहिब की ओर जा रहे थे। बनलेख क्षेत्र के पास उन्होंने अपने साथी को दूसरे वाहन से आगे भेज दिया और स्वयं अकेले आगे बढ़ गए। बताया गया कि किसकोट के निकट उन्होंने वाहन रोककर सड़क किनारे बने पैराफिट पर बैठ गए।
इसी दौरान अचानक संतुलन बिगड़ने से वह गहरी खाई में जा गिरे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें खाई से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवा दिया है। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

More Stories
मायावती में सेवा का संबल, निशुल्क चिकित्सा शिविरों से जरूरतमंदों को राहत
चंपावत में दर्जा मंत्री सुभाष बगौली और लोहाघाट में दर्जा मंत्री श्याम नारायण पांडे को भाजपा ने सौंपी चुनाव की कमान
सूअर के आतंक से किसानों की फसलें बर्बाद, मुआवजे और तारबाड़ की मांग