October 16, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

मूसलाधार बारिश से अमोड़ी-छतकोट सड़क कई स्थानों पर बंद, जिला मुख्यालय से संपर्क कटा

Dukan Ad
Dukan Ad

मूसलाधार बारिश से अमोड़ी-छतकोट सड़क कई स्थानों पर बंद, जिला मुख्यालय से संपर्क कटा
संवाददाता चंपावत। लगातार हो रही मूसलाधार बारिश के चलते अमोड़ी-छतकोट मोटर मार्ग पर कई स्थानों पर भारी मलबा और पत्थर आने से यातायात बाधित हो गया है। मार्ग के कई हिस्सों में सड़क बंद होने से ग्रामीणों को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय निवासी दीपक नरियाल ने बताया कि सड़क कई जगहों पर पूरी तरह अवरुद्ध हो चुकी है, जिससे क्षेत्र का जिला मुख्यालय से संपर्क कट गया है। सड़क बंद होने के कारण कई वाहन भी मार्ग में फंसे हुए हैं।
ग्रामीणों ने प्रशासन से शीघ्र सड़क से मलबा हटाकर यातायात बहाल करने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और आवश्यक सेवाओं का संचालन सुचारु रूप से हो सके।

शेयर करे