भारी बारिश से अमोडी छतकोट और बुढ़ाखेत सिप्टी सड़क भी कई स्थानों में मलबा आने से बाधित है।
बीते 24 घंटों में सबसे ज्यादा 50 मिलीमीटर बारिश चंपावत में हुई। बारिश से मौसम का मिजाज बदल गया है। पहाड़ का पारा 4 डिग्री लुढ़क गया है। चंपावत का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस हो गया है। वहीं बारिश के चलते टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग अमोड़ी के पास आंशिक रूप से बंद है। जिला आपदा परिचालन केंद्र के मुताबिक मलबे और कीचड़ से अमोड़ी के पास (किलोमीटर 98) छोटे वाहनों की आवाजाही नहीं हो पा रही है। रोड को खोलने के लिए मशीनें लगाई गई हैं।
फोटो 1… अमोडी के पास राष्ट्रीय राजमार्ग में मलबा हटाती मशीन
फोटो 2,3…बुढ़ाखेत सिप्टी सड़क में कई स्थान में आया
मलबा



More Stories
लोहाघाट में 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, पांच नेपाली घायल
चंपावत की ऐतिहासिक रामलीला 149वें वर्ष में प्रवेश, …सीएम धामी ने 2 करोड़ 47 लाख रुपये से मंच,मैदान के लिए किए स्वीकृत
बनबसा में 6.85 ग्राम स्मैक के साथ दो युवक गिरफ्तार