संवाददाता चंपावत।
चंपावत ब्लॉक के गडकोट क्षेत्र में सेला डाबरी में आकाशीय बिजली से आग लगने की सूचना मिल रही है। जानकारी के अनुसार आकाशीय बिजली गिरने से गौशाला में आग लग गई। जिससे गौशाला में बांधी गई गाय की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि डूंगर देव की पत्नी उस समय गौशाला में गई थी अचानक हुए वज्र पात से वह बेहोश हो गई। ग्रामीणों की मदद से एक गोवंश को बचाने में ग्रामीण सफल रहे लेकिन एक गाय की अत्यधिक झुलसने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि यह पुराना भवन था जो दो मंजिला था जिसमें देवदार और साल की लकड़ी और घास रखी गई थी। निचली मंजिल में गौशाला थी।
आकाशीय बिजली से गरीब किसान को लाखों का नुकसान हो गया एक गाय के जिंदा जल गई है।
जानकारी पर राजस्व विभाग की टीम मौका मुआयना करने के लिए रवाना हो गई है। स्थानीय लोगों ने शीघ्र नुकसान का आकलन कर ग्रामीण को मुआवजा प्रदान करने की मांग की।

More Stories
टनकपुर में खेल महाकुम्भ-2026 का शुभारम्भ, विजेताओं को मिलेंगे 11 करोड़ के पुरस्कार
राष्ट्रीय खेल के 235 से अधिक पदक विजेताओं को जल्द मिलेगी नौकरी, टनकपुर में मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी का शुभारंभ
सीएम धामी को काले झंडे दिखाने जा रहे कांग्रेस कार्यकर्ता हिरासत में