August 29, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

डीएम के निर्देशों का नहीं हो रहा पालन एनएच के खुले कलमठ में गिरा बाइक सवार

Dukan Ad
Dukan Ad

संवाददाता चंपावत।
जिलाधिकारी मनीष कुमार द्वारा सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में दिए गए निर्देशों का पालन नहीं हो रहा। टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में खुले स्क्रबर, कलमठ दुर्घटना का कारण बन रहे हैं। लोहाघाट में एनएच विभाग के द्वारा पिछले 6 माह से खोदे गए कलमठ अधूरे छोड़ दिए गए है।
आज शुक्रवार शाम 7:00 बजे करीब राष्ट्रीय राजमार्ग में आरा मशीन के समीप प्रेम नगर की ओर जा रहा बाइक सवार खुले कलमठ में बाइक सहित जा गिरा। इसमें उन्हें गंभीर चोट पहुंची।
गनीमत रही कि इस कलमठ में निकली सरिया उन्हें नहीं लगी। आसपास से गुजर रहे लोगों के द्वारा किसी तरह बाइक व सवार को गड्ढे से निकाला गया।
स्थानीय विनोद पाटनी, किशोर जोशी, मोहित, रमेश, कैलाश सिंह ने आरोप लगाया कि पिछले कई महीनो से कलमठ निर्माण का काम हो रहा है लेकिन इसे समय पर पूरा नहीं किया गया उन्होंने बताया कि इन खुले कलमठ में अक्सर दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोगों ने एनएच के अधिकारियों व ठेकेदार पर सख्त कार्यवाही करने की मांग की। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य को लेकर कोई चेतावनी से संबंधित बोर्ड और टेप भी नहीं लगाई गई है। लोगों ने शीघ्र निर्माण कार्य पूरा करने की मांग की ।

शेयर करे