May 22, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

ग्रामीण को परेशान करने वाला बाबा गिरफ्तार, न्यायालय से कटा था गैर जमानती वारंट

ऑपरेशन प्रहार के तहत लोहाघाट पुलिस ने वारंटी दबोचा
संवाददात चम्पावत।
जनपद में चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार अभियान के तहत थाना लोहाघाट पुलिस ने गैर जमानती वारंट में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि ग्राम ढडी,बाराकोट लक्ष्मणनाथ उर्फ बाबा लोगों को डराता और धमकाता था । कई बार ग्रामीणों ने जिलाधिकारी के साथ पुलिस अधीक्षक से भी बाबा की शिकायत की थी।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।
पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर जिलेभर में न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंटों के शत-प्रतिशत निस्तारण के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को चौकी बाराकोट थाना लोहाघाट पुलिस टीम ने सुरागरसी और पतारसी करते हुए वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान लक्ष्मणनाथ उर्फ बाबा पुत्र अमरनाथ निवासी ग्राम ढडी, बाराकोट थाना लोहाघाट जिला चम्पावत के रूप में हुई है। आरोपी के खिलाफ न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी था। गिरफ्तारी के बाद उसे माननीय न्यायालय में पेश किया गया।
अभियान में चौकी प्रभारी बाराकोट उप निरीक्षक बिपुल चन्द्र जोशी, एडिशनल एसआई जितेंद्र सिंह, कांस्टेबल मोहन जुकरिया और कांस्टेबल भुवन जोशी शामिल रहे। पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन प्रहार के तहत वारंटियों की गिरफ्तारी का अभियान लगातार जारी रहेगा।

शेयर करे