May 18, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

चंपावत लोहाघाट व बाराकोट में गैस,पेट्रोल, डीजल की मूल्य वृद्धि पर कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

चंपावत लोहाघाट व बाराकोट में भी कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला
संवाददाता चंपावत।

पेट्रोल और डीजल में 3-3 रुपये की वृद्धि के बाद कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्र सरकार का पुतला दहन किया
…मूल्य वृद्धि आम लोगों की जेब पर पड़ रही जबर्दस्त मार
पेट्रोल और डीजल में 3-3 रुपये की वृद्धि के दो दिन बाद कांग्रेस ने प्रदेशभर में विरोध जताया है। चंपावत के मोटर स्टेशन रोड पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष चिराग सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में आज 17 मई को केंद्र सरकार का पुतला पका गया।
कहा कि पांच राज्यों की विधानसभा चुनाव के बाद पेट्रोल और डीजल में 3-3 रुपये की वृद्धि का सीधा असर महंगाई में उछाल के रूप में सामने आ रहा है। इससे आम लोगों की जेब पर जबर्दस्त मार पड़ रही है। जिलाध्यक्ष चिराग फर्त्याल के नेतृत्व में नगर अध्यक्ष दिग्विजय कार्की, ब्लॉक अध्यक्ष उमेश शर्मा, विपिन जोशी, मनीष महर, धीरज नेगी, नीरज पांडेय, दीपक रैंसवाल, प्रमोद बढ़ेला आदि शामिल थे। समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष एलएम भट्ट भी पुतला दहन में शामिल थे।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बढती तेल एवं रसोई गैस की कीमतों को लेकर लोहाघाट और बाराकोट में प्रदर्शन के साथ केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। लोहाघाट में कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष चांद सिंह बोहरा और नगर अध्यक्ष डा. अमर सिंह कोटियाल के नेतृत्व में पुतला फूंका गया। इस इस दौरान शैलेन्द्र राय, बल्लू माहरा,भुवन चौबे, प्रदीप देव, जगत सिंह बिष्ट, नरेन्द्र बिष्ट, गोपाल कनौजिया, सुरेन्द्र सिंह आदि मौजूद रहे। बाराकोट में विधायक खुशाल सिंह अधिकारी के दिशा निर्देशन व ब्लाक अध्यक्ष प्रहलाद सिंह अधिकारी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बाराकोट बाजार में जोदार नारेबाजी के साथ रैली निकाली। कहा कि देश में बेरोगारों की संख्या बढती जा रही है।
पेट्रोल, डीजल, गैस सिलिंडर के दाम बढने से हर चीज मंहगी हो गई है। कहा कि भाजपा देश को खोखला करने में जुटी हुई है। इस दौरान पीसीसी सदस्य शंकर सिंह बोहरा, विधायक प्रतिनिधि नंदा बल्लभ बगौली, महेश सिंह अधिकारी, संजय जोशी, प्रकाश गड़कोटी, ललित प्रसाद, मदन राम, राजेन्द्र सामंत, अखिलेश फर्त्याल, नवीन टम्टा, त्रिलोक सिंह, रुप सिंह, धन सिंह, देव सिंह अधिकारी, चंचल राम, रमेश सिंह, अमर सिंह, शेखर राम, राजेन्द्र अधिकारी, कमल कालाकोटी, हरि सिंह, पंकज सामंत,गोविंद लाल, विक्रम सिंह सामंत आदि मौजूद रहे।
टनकपुर में भी नारेबाजी के साथ पुतला दहन

संवाददाता टनकपुर । कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल और नगर अध्यक्ष श्याम कुमार के नेतृत्व में गैस और पेट्रोल के बढ़ते दामों और महंगाई को लेकर भाजपा सरकार पुतला फूंका। रविवार को राजाराम चौराहे पर हुए विराेध प्रदर्शन में पूर्व विधायक ने कहा कि गैस और पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने से महंगाई की मार जनता पर पड़ रही है।
उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों को जन विरोधी बतया। इस अवसर पर डा. विनोद जोशी, सूरज मिश्रा, पवन सिंह, राहुल कुमार, विनोद बड़ेला, आदिल शाहवेज, सौरभ गिरी, आसिफ, अयान, इरशाद आदि मौजूद थे।

शेयर करे