बच्चे को सपने में काटा कुत्ते ने बच्चा इंजेक्शन लगवाने पहुंचा अस्पताल
संवाददाता बाराकोट ।
जोरदार घटना तब सामने आई जब एक 12 वर्षीय नाबालिक बच्चे को सपने में कुत्ते ने काट लिया। सुबह उठने के बाद बच्चे ने कुत्ते के काटे जाने से बचाव हेतु गूगल पर जानकारी जाननी चाही, जिनको पढ़ते ही बच्चे की तबीयत खराब होने लगी, बच्चे की तबीयत इतनी बिगड़ी कि परिजनों को बच्चों को सुंगर खाल क्षेत्र से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बाराकोट लाना पड़ा जहां स्वास्थ्य कर्मियों ने बच्चे से उपचार से पूर्व की जाने वाली अवशयक पूछताछ की जिस पर बच्चा लगातार रोता रहा और जोर के पेट दर्द होने की बात बताता रहा।
बमुश्किल प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मंजीत सिंह द्वारा आवश्यक उपचार एवं काउंसलिंग के बाद बच्चा सामान्य स्थिति में आया, तदोपरांत बच्चे को उसके परिजनों के साथ घर भेज दिया गया।
डॉक्टर मंजीत सिंह ने बताया कि यह एक प्रकार का डिसऑर्डर है जिसके प्रभाव में मरीज सपनों की बातों को सच समझने लगता है और असामान्य स्थिति में आ जाता है वही स्थिति आज इस मरीज में भी देखी गई उन्होंने सामान्य स्थिति हो जाने के बाद बच्चे को किसी अच्छे साइकैटरिस्ट को दिखाने की बात कही है।
मैं भी उस समय स्वयं अस्पताल में उपस्थित था जब इस बच्चे को अस्पताल लाया गया, आजकल कई बच्चे अपना ज्यादातर समय मोबाइल में ही इंटरनेट के माध्यम से या सोशल मीडिया के माध्यम से ही व्यतीत कर रहे हैं मोबाइल पर इंटरनेट या गूगल के माध्यम से मिलने वाली जानकारी का प्रभाव बच्चों हमेशा सकारात्मक रहेगा यह संभव नहीं है। कई बच्चे होमवर्क के लिए भी मोबाइल पर गूगल का सहारा ले रहे हैं जो बच्चों की भविष्य के लिए ठीक नहीं है, हमें बच्चों को स्वाध्याय करने के लिए प्रेरित करना चाहिए।
फोटो … सांकेतिक

More Stories
चम्पावत में जिला पंचायत सदस्य संगठन की बैठक, कृष्णानंद जोशी बने जिलाध्यक्ष
नेशनल हाईवे पर स्वाला के पास गिरा मलबा
हल्द्वानी से थल जा रही मैक्स वाहन सड़क में पलटा, बाल-बाल बचे यात्री जा रही मैक्स वाहन सड़क में पलटा, बाल-बाल बचे यात्री