संदिग्ध परिस्थितियों फंदे में लटकी मिली महिला
लोहाघाट। विकास खंड पाटी के मल्ला कमलेख गांव में एक महिला संदिग्ध परिस्थितियों में पड़ोसी के घर की रैलिंग में फंदे में लटकी मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लोहाघाट भेजा। मामला आपसी कलह का बताया जा रहा है।
पाटी के मल्ला कमलेख में मंगलवार की सुबह लोगों ने एक भवन की रैलिंग पर महिला को लटकते देखा। जिसमें उन्होंने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर लोहाघाट थाना निरीक्षक अशोक कुमार के साथ पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला के शव का कब्जे में लेकर पंचनामा भरा और पोस्टमार्टम के लिए लोहाघाट भेजा। थाना निरीक्षक ने बताया कि मृतक महिला भावना देवी (40)पत्नी दिगराज सिंह बोहरा निवासी मल्ला कमलेख है। थाना निरीक्षक के अनुसार प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लगता है।
पोस्टर्माटम की रिपोर्ट आने के बाद मामले का खुलासा होगा। फिलहाल परिजनों की ओर से तहरीर नहीं दी गई है। बताया जा रहा है कि मृतक महिला अपने पति पर शक किया करती थी। पूर्व में भी इस मामले में विवाद हुआ था। जिसमें ग्रामीणों ने पंचायत भी करवाई थी।

More Stories
अंडर-19 हैंडबॉल में चम्पावत की बेटियों ने रचा इतिहास, बनीं राज्य चैंपियन
960 ग्राम चरस बरामदगी में लोहाघाट के युवक को 10 साल की सजा
छात्रसंघ चुनाव में एक नामांकन निरस्त, 20 प्रत्याशियों के पर्चे वैध