दुर्घटना में घायल बालिका 13 वर्षीय लवप्रीत कौर का इलाज अब पीजीआई चंडीगढ़ में होगा । सीएम कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल ने बताया कि बालिका के बारे में सीएम पुष्कर धामी को जानकारी दी थी उन्होंने तत्काल पीजीआई के निदेशक से वार्ता की बालिका को परिजनों के साथ पीजीआई चंडीगढ़ अस्पताल के लिए रवाना कर दिया गया था और वह अभी पहुंच भी गई हैं। लवप्रीत को वहां बेहतर इलाज मिल पाएगा। बस दुर्घटना में लवप्रीत कौर का हाथ कटकर अलग हो गया था अत्यधिक रक्तस्राव होने से उसे चंपावत जिला अस्पताल से हल्द्वानी सुशीला तिवारी भेजा गया था और बेहतर इलाज के लिए पीजीआई चंडीगढ़ भेजा गया है।
वहीं चंपावत जिला अस्पताल में भर्ती 19 मरीजों की हालत भी स्थिर है पीएमएस डॉक्टर प्रदीप बिष्ट ने बताया कि जिला अस्पताल में वर्तमान में 19 मरीज भर्ती हैं जिसमें दो आईसीयू में हैं।
दुर्घटना में घायल 13 वर्षीय लवप्रीत का इलाज चंडीगढ़ पीजीआई में होगा सीएम ने लिया संज्ञान

More Stories
राष्ट्रीय राजमार्ग पर सफाई और मलबा हटाने का अभियान तेज, सुरक्षित यातायात पर फोकस
जनकांडे पटवारी चौकी दोबारा संचालित करने की मांग, डीएम को सौंपा ज्ञापन
पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका