April 19, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

सिख श्रद्धालुओं से भरी बस धौंन के पास दुर्घटनाग्रस्त

आज रविवार की रात दस बजे के करीब सिख श्रद्धालुओं से भरी एक बस चम्पावत-टनकपुर एनएच पर धौन के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस में 50 से 60 यात्री बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर रवाना हो गया है घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया जा रहा है । पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंच रही है। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंच कर राहत बचाव का कार्य शुरू कर दिया है। फिलहाल किसी तरह की जनहानि होने की सूचना नहीं मिली है।
जिला आपदा नियंत्रण कक्ष से प्राप्त सूचना अनुसार अभी कुछ देर पूर्व लगभग 10:04 बजे धौंन से 1 किलोमीटर चंपावत की ओर रीठासाहिब जाने वाली बस सड़क में पलट गई है। सूचना प्राप्त के तत्काल बाद जिला प्रशासन,पुलिस व आपदा की टीम मौके पर पंहुच गई है। पुलिस से प्राप्त सूचना अनुसार हादसे में किसी की मृत्यु नहीं हुई है। बस में लगभग 50 से 60 के बीच यात्री बताए जा रहे हैं। कुछ गंभीर घायल है उन्हें तथा अन्य घायलों को जिला चिकित्सालय लाया जा रहा है। प्रशासन द्वारा यात्रियों को जिला मुख्यालय लाया जा रहा है, रेन बसेरा गौरलचौड़ में ठहराने की व्यवस्था की जा रही है। एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंच चुकी है। जिला प्रशासन और पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा घटनास्थल की ओर रवाना हुए हैं ।

शेयर करे