April 19, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

सीएम धामी मां वाराही धाम महायज्ञ में पहुंचे, वाराही धाम मानस खंड कॉरिडोर में किया शामिल

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी मां वाराही धाम देवीधुरा में आयोजित पांच दिवशीय विश्व कल्याण महायज्ञ में पहुंचे
पुष्कर सिंह धामी ने महायज्ञ में शामिल होकर माँ वाराही से जनपद, प्रदेश, देश व विश्व की खुशहाली,शांति व समृद्धि की मंगल कामना की।
। मां बाराही धाम मंदिर समिति के संरक्षक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया ने मुख्यमंत्री तथा अन्य अतिथियों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने बताया
कि मां वाराही मंदिर को मानसखंड कॉरिडोर में रखा गया है। जिससे क्षेत्र का विकास होगा।
विश्व कल्याण महायज्ञ के प्रणेता हीरा बल्लभ जोशी जो भारत सरकार वित्त नियंत्रक पद पर कार्य कर रहे हैं सभी आगंतुकों का स्वागत करते हुए इस आयोजन के उद्देश्य के बारे में बताया । उन्होंने बताया कि क्षेत्र, जिला, प्रदेश,राष्ट्र एवं विश्व की सुख समृद्धि शांति के लिए महायज्ञ का आयोजन किया गया है।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने माँ वाराही धाम की वेबसाईट” को लांच किया गया व हीरा वल्लभ जोशी द्वारा लिखित “श्री वाराही मंदिर देवीधुरा”* पुस्तक का विमोचन किया गया।
उन्होंने कहा कि आज के दौर में सभी को अपनी दैनिक दिनचर्या में योग अपनाना चाहिये। जीवन का हर सुख नीरोगी काया हैं। *योग से ही निरोगी बना जा सकता है।*
इस दौरान मुख्यमंत्री ने पाटी क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यो के बारे में भी जनता को अवगत कराया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय सांसद अजय टम्टा ने अपने संबोधन में कहा कि आज ही के दिन पूरे विश्व में योग दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। यह माननीय प्रधानमंत्री जी की पहल पर ही हुआ है।
*जिसमें अंतरजनपदीय मोटर मार्ग जनपद चंपावत के वल्का- सिलयोड़ीगूठ मोटर मार्ग से ग्राम चौड़ागूठ के तोक अल्यूरा होते हुए जनपद अल्मोड़ा के तोक कनोली व सिरकोट से होते हुए जैती- भनोली मोटर मार्ग तक प्रस्तावित अल्यूरा जमाड़ सड़क का निर्माण*,
*राजकीय आदर्श महाविद्यालय देवीधुरा में एम0ए की कक्षाओं का संचालन स्नातक स्तर पर भूगोल, इतिहास, शिक्षा शास्त्र विषयों की बढ़ोतरी महाविद्यालय को जोड़ने वाली सड़क का डामरीकरण*
*पखोटी बैंड से पखोटी बैरख 5 कि0मी0 कच्चे मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण*,
*केदारनाथ गैस गोदाम से भैसर्ख तक 2.5 किलोमीटर कच्चे मोटर मार्ग का सुधारीकरण एवं डामरीकरण*,
*च्युरानी- जमराड़ी मोटर मार्ग की मरम्मत एवं डामरीकरण किया जाएगा*,
*लोहाघाट डाइट में डीएलएड का प्रशिक्षण शुरू कराया जाएगा, जिसके लिए बच्चों को अब डीडीहाट नहीं जाना पड़ेगा लोहाघाट डाईट में ही प्रशिक्षण शुरू हो जाएगा*
*देवीधुरा स्थित चिकित्सालय के उच्चीकरण की औपचारिकताएं पूरी की जाएगी*।

इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत ज्योति राय, विधायक भीमताल राम सिंह कैड़ा,भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल महरा, विधायक प्रतिनिधि चंपावत प्रकाश तिवारी, ब्लाक प्रमुख पाटी सुमनलता, बाराकोट विनीता फर्त्याल, प्रदेश कार्यकारणी सदस्य भाजपा सतीश पांडेय, माँ वाराही धाम के चारों ख़ामो के प्रमुख, जिलाधिकारी नरेंद्र सिंह भंडारी, पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, अपर जिलाधिकारी हेमंत कुमार वर्मा आदि लोग मौजूद रहे।

शेयर करे