April 19, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

लड़वाल और स्वत्थान फाउंडेशन ने चंपावत जिले के मेधावियों को सम्मानित किया

लडवाल फाउंडेशन और स्वथान के तत्वाधान में इंडस नेशनल स्कूल में उत्तराखंड बोर्ड में इंटरमीडिएट और हाईस्कूल में प्रदेश और जनपद में वरीयता सूची में स्थान प्राप्त करने वाले मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। हर वर्ष की भांति स्व दीवान सिंह लडवाल मेधावी छात्र छात्रा सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें
मुख्य अतिथि देवेंद्र पींचा मुख्य अतिथि रहे । इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष विजय वर्मा मुख्य शिक्षा अधिकारी आर सी पुरोहित विधायक प्रतिनिधि प्रकाश चंद्र तिवारी खंड शिक्षा अधिकारी भारत जोशी जी दिनेश जोशी रहे।।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नरेंद्र सिंह लडवाल ने की।। लड़वाल फाउंडेशन स्वत्थान के शरत चंद्र जोशी ने बताया कि संस्था द्वारा जनपद चम्पावत के साथ साथ उत्तराखंड के दूर दराज के ग्रामीण इलाकों में शिक्षा खेलकूद महिला विकास आदि के कार्य किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में चम्पावत चारल के 30 से अधिक विद्यालयों के विद्यालय में स्थान प्राप्त प्रथम तीन बच्चो को भी पुरस्कृत किया गया।।

जनपद में प्रथम और प्रदेश में नौवां स्थान प्राप्त करने वाली सौम्या जोशी मॉडर्न इंटर कॉलेज चम्पावत को 51000 की धनराशि प्रमाणपत्र किरन महर वि वि मंदिर चम्पावत को द्वितीय स्थान के लिए 31000 तथा रवीना बोहरा जी जी आई सी चम्पावत और सपना आर्या जी आई सी धौन को तृतीय स्थान हेतु 21000 रुपए का पुरस्कार के साथ साथ प्रतीक चिह्न प्रशस्ति पत्र तथा किट प्रदान किया गया।।

इसी तरह हाईस्कूल में विनय जोशी वि वि मंदिर पमदा के छात्र को जनपद में प्रथम और प्रदेश में 12वा स्थान करने पर 31000 गुंजन नेगी वि वि मंदिर पाटी को द्वितीय स्थान हेतु 21000 राकेश सिंह देओपा वि वि मंदिर टनकपुर को भी द्वितीय स्थान हेतु 21000 मनोज सिंह महर वि वि मंदिर लोहाघाट को तृतीय स्थान हेतु 11000 रुपए का पुरस्कार प्रशस्ति पत्र तथा किट प्रदान किया गया।।

प्रदेश में 21 वा स्थान प्राप्त करने पर हिमांशु पांडेय वि वि मंदिर लोहाघाट तथा प्रीति भंडारी वि वि मंदिर टनकपुर। को 5000 5000 का पुरस्कार दिया गया।।

पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा ने बच्चो को उज्ज्वल भविष्य हेतु मूल मंडरा दिए और कार्यक्रम के आयोजन हेतु swauthan लड़वाल फाउंडेशन का आभार जताया।।

मुख्य शिक्षा अधिकारी ने बच्चो को बताया कि ये ही समय है जब बच्चो को अपने लक्ष्य को साधना है और समाज को आगे बढ़ाने का कार्य करना है।।
कार्यक्रम का सञ्चालन डॉ भुवन चन्द्र जोशी ने किया।
लड़वाल फाउंडेशन के चेयरमैन नरेंद्र सिंह लडवाल ने सभी अतिथियों का धन्यवाद ज्ञापित किया तथा शिक्षा के क्षेत्र में किसी भी अभाव में पिछड़ रहे बच्चो को आगे बढ़ाने हेतु बढ़ चढ़ कर आगे रहने की बात कही।।
कार्यक्रम में अमरनाथ वर्मा, बी डी सुतेरी , महेंद्र सिंह बोरा, लोकमानि पंत, कमल राय,सुनीता लड़वाल,कविता जोशी, पूरन कठायत, विकास साह, महेश ढेक,प्रदीप बोहरा,अमित वर्मा, अशोक वर्मा,अमरनाथ सकटा,राजेंद्र गहतोड़ी , श्याम चौबे,भैरव राय, नरेश करायत, सूरज प्रहरी,मुकेश वर्मा सुरेसानंद जोशी, आदि ने प्रतिभाग किया |

शेयर करे