संवाददाता चंपावत।
चंपावत जिला मुख्यालय में बुधवार की सुबह जंगल से भटक कर काकड़ का शावक आबादी वाले क्षेत्र में आ गया। आवारा कुत्तों से बचने के लिए वह सनी वर्मा के घर के आगे लगी फेंसिंग में उलझ गया।
सामाजिक कार्यकर्ता सनी वर्मा ने तत्काल इसकी सूचना वन विभाग को थी कुछ देर बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और काकड़(बर्किंग डियर) का रेस्क्यू कर उसे हिंगला देवी के जंगल में छोड़ दिया। डिप्टी रेंजर चतुर सिंह ने बताया कि काकड़ (बार्किंग डियर) खर्ककार्की क्षेत्र के ऊपर लगे हिंगला देवी के जंगल से भोजन की तलाश में नीचे आ गया था यह एक वर्ष का काकड़ का शावक है जिसका रेस्क्यू के बाद प्राथमिक उपचार किया गया और बाद में जंगल में छोड़ दिया है।
वन विभाग की टीम में वन बीट अधिकारी सौरभ पांडे बलवंत भंडारी,आदित्य चौधरी, दिनेश आदि शामिल रहे।
काकड़- काकड़ एक छोटा जंगली हिरण है, जिसे भौंकने वाले हिरण या बार्किंग डियर भी कहा जाता है। यह मुख्य रूप से भारत के पर्वतीय जंगलों में पाया जाता है।

More Stories
हृदयगति रुकने से नैनीताल के जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी का निधन
शिक्षा और समाजसेवा के लिए डॉ. सुमन पाण्डेय को मिला 462वां चरखा सम्मान
राम सिंह कैड़ा 396 ग्राम चरस के साथ गिरफ्तार