June 4, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

रहा रोडवेज संयुक्त परिषद का धरना मंडलीय प्रबंधक के आश्वासन के बाद समाप्त


13 अप्रैल से चल रहा रोडवेज संयुक्त परिषद का धरना मंडलीय प्रबंधक के आश्वासन के बाद समाप्त
एक सप्ताह के भीतर ऑफ रूट बसों को ऑन रूट करने का मिला आश्वासन
संवाददाता ।
चंपावत/टनकपुर। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद की ट्रैफिक शाखा का आंदोलन समाप्त हो गया है। मंडलीय प्रबंधक आलोक बनवाल से मिले आश्वासन के बाद
परिषद ने धरना प्रदर्शन समाप्त किया। कर्मचारी 13 अप्रैल से धरने पर थे।
संगठन के क्षेत्रीय अध्यक्ष भूपाल सिंह के मुताबिक कल रविवार शाम मंडलीय प्रबंधक आलोक बनवाल ने कर्मचारियों से वार्ता कर एक सप्ताह के भीतर ऑफ रूट बसों को ऑन रूट करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन समाप्त करने का निर्णय लिया है। साथ ही चेतावनी दी कि अगर निर्धारित तिथि तक आश्वासन पूरा नहीं हुआ, तो परिषद फिर से आंदोलन शुरू कर देंगे। वार्ता में शाखा अध्यक्ष कौशल कर्नाटक, शाखा मंत्री पंकज पंत,
मोहित, धीरज सिंह, जगदीश सामंत, अशोक बोरा, कमल रावत, संजीव कुमार, शशांक त्रिपाठी, दरबार राम, सुनील चंद, दीपक, नरेंद्र तिवारी, भूपेश गहतोड़ी,
हरि जोश, सुखदेव सिंह, प्रमोद जोशी, नवीन सिंह कुंवर, रविंद्र मुरारी सहित आदि शामिल थे।

शेयर करे