चंपावत।
भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून की ओर से 20 जुलाई के लिए जारी ऑरेंज अलर्ट के मद्देनजर जिला प्रशासन ने एहतियातन बड़ा फैसला लिया है। सोमवार को जनपद के कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी राजकीय, सहायता प्राप्त, परिषदीय एवं निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनबाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।
जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने एक दिवसीय अवकाश का आदेश जारी किया है। मौसम विभाग ने जनपद में कहीं-कहीं बहुत भारी बारिश, गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने तथा तीव्र से अत्यंत तीव्र वर्षा की चेतावनी दी है।
हालांकि, विद्यालयों के शिक्षक, आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री एवं कार्यालय स्टाफ पूर्ववत अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे। शिक्षकों को ऑनलाइन माध्यम से शिक्षण कार्य जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।
अपर जिलाधिकारी ने मुख्य शिक्षा अधिकारी और जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेश का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं।

More Stories
चंपावत की बेटी दिव्यांशी कार्की ने UGC-NET लॉ (विधि) विषय में हासिल की सफलता
राहुल गांधी का पुतला फूंका, कांग्रेस पर तुष्टिकरण और जातिवाद की राजनीति का आरोप
पांच सूत्रीय मांगों को लेकर फार्मेसी अधिकारियों का आंदोलन तेज, दूसरे दिन भी बांह पर काली पट्टी बांधकर जताया विरोध