टनकपुर। पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने देहरादून में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम से लौटने के बाद रविवार को टनकपुर स्थित शारदा चुंगी क्षेत्र का दौरा कर शारदा कॉरिडोर निर्माण से प्रभावित परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।
खर्कवाल ने कहा कि बरसात के मौसम में कॉरिडोर निर्माण की जद में आ रहे मकानों को लेकर लोगों में स्वाभाविक चिंता है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में वह पहले भी अपने सोशल मीडिया के माध्यम से शासन-प्रशासन से प्रभावित परिवारों के सुरक्षित पुनर्वास की मांग उठा चुके हैं।
उन्होंने कहा कि जिन परिवारों के घर परियोजना की जद में आ रहे हैं, उन्हें नियमानुसार शीघ्र सुरक्षित स्थान पर वैकल्पिक आवास या भूमि उपलब्ध कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में सभी का सहयोग जरूरी है, लेकिन विकास के नाम पर किसी भी परिवार के अधिकार, सुरक्षा और सम्मान से समझौता नहीं होना चाहिए।
पूर्व विधायक ने कहा कि जनहित सर्वोपरि है और सरकार को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि विकास कार्यों के साथ-साथ प्रत्येक प्रभावित परिवार को न्याय भी मिले।


More Stories
चंपावत की बेटी दिव्यांशी कार्की ने UGC-NET लॉ (विधि) विषय में हासिल की सफलता
राहुल गांधी का पुतला फूंका, कांग्रेस पर तुष्टिकरण और जातिवाद की राजनीति का आरोप
पांच सूत्रीय मांगों को लेकर फार्मेसी अधिकारियों का आंदोलन तेज, दूसरे दिन भी बांह पर काली पट्टी बांधकर जताया विरोध