संवाददाता नवीन जोशी।
बाराकोट ब्लाक के गल्लागांव में 40 वर्षों के अंतराल के बाद रामलीला का भव्य शुभारंभ हो गया है। क्षेत्र के लोगों में रामलीला के पुनरागमन को लेकर काफी उत्साह और उमंग देखा जा रहा है।
बुधवार को गांव की महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में सज-धजकर तपनौला प्राकृतिक जल स्रोत से रामलीला मैदान तक कलश यात्रा निकाली। महिलाओं ने देवी-आधारित मंगल गीत गाए, जबकि युवाओं ने पूरे मार्ग में जय श्री राम के उद्घोष लगाए।
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष संजय कुमार जोशी की अध्यक्षता में रामलीला का शुभारंभ विधायक खुशाल सिंह अधिकारी ने किया। विधायक ने रामलीला समिति को रामलीला के सफल आयोजन के लिए हर संभव सहयोग और मदद का आश्वासन दिया।कार्यक्रम का संचालन शेखर तिवारी ने किया।
जबकि पूजा-अर्चना नवीन जोशी ने संपन्न कराई।इस दौरान शंकर सिंह बोहरा, हयात सिंह तड़ागी, ग्राम प्रधान संगठन के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रकाश सिंह मेहरा, अखिलेश ओली, योगेश ओली, दीपक सिंह, गंगा दत्त पंत, रमेश पंत, गोपाल सिंह, राम प्रसाद कलाकोटी, प्रहलाद सिंह अधिकारी, सक्षम अधिकारी, अशोक सिंह माहरा मौजूद रहे।

More Stories
भारत-नेपाल सीमा की सुरक्षा को लेकर अधिकारियों ने की बैठक सीमा पार अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने और सूचनाओं के त्वरित आदान-प्रदान पर दिया जोर
सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले 13 लोगों का चालान
मिनिस्टीरियल कर्मचारियों ने उठाईं पुरानी पेंशन बहाली समेत कई मांगें, द्वादश द्विवार्षिक अधिवेशन में पहुंचे डीएम