October 10, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

खिलाड़ियों के लिए नकद पुरस्कार, 30 अप्रैल तक आवेदन करें

Dukan Ad
Dukan Ad

खिलाड़ियों के लिए नकद पुरस्कार, 30 अप्रैल तक आवेदन करें
खिलाड़ियों से जिलाधिकारी ने की आवेदन की अपील
संवाददाता चंपावत।
खेल निदेशालय, उत्तराखंड देहरादून ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले राज्य के खिलाड़ियों के लिए नकद पुरस्कारों हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं।
जिला क्रीड़ा अधिकारी चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के बीच पदक प्राप्त करने वाले खिलाड़ी 30 अप्रैल 2026 तक आवेदन जमा कर सकते हैं। आवेदन खेल निदेशालय देहरादून में कार्य दिवसों पर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक स्वयं या रजिस्टर्ड डाक से जमा किए जा सकेंगे।
उन्होंने कहा कि आवेदन के साथ संबंधित खेल संघ की संस्तुति, राज्य प्रतिनिधित्व प्रमाण-पत्र, खिलाड़ी व प्रशिक्षक की बैंक पासबुक प्रतिलिपि अनिवार्य है। साथ ही प्रशिक्षक का 180 दिनों के निरंतर प्रशिक्षण व खिलाड़ी का नशा न करने का शपथ-पत्र भी देना होगा। पुरस्कार शासन के मानकों के अनुसार ही वितरित होंगे।
विस्तृत जानकारी के लिए जिला क्रीड़ा विभाग चम्पावत से संपर्क करें।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने पदक विजेता खिलाड़ियों से समय पर आवेदन जमा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शासन के इस प्रयास का लाभ उठाकर खिलाड़ी भविष्य में बेहतर प्रदर्शन करें।

शेयर करे

You may have missed