April 16, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

सपा यूथ ब्रिगेड राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ने कहा सीएम की विधानसभा लेकिन फिर भी लोगों को नहीं मिल रहा इलाज

सपा यूथ ब्रिगेड राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविंद यादव सीएम धामी पर कसा तंज कहा बड़े-बड़े पोस्टर होल्डिंग से विकास नहीं होगा चंपावत के लोगों को अभी इलाज के लिए बाहर जाना पड़ रहा है।
लोकसभा चुनाव को लेकर सपा के यूथ ब्रिगेड राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अरविंद यादव ने जिला मुख्यालय में प्रैस वार्ता की इस दौरान उन्होंने कहा की समाजवादी पार्टी पूरे दम खम के साथ लोकसभा और निकाय चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि वह आज जब चंपावत की ओर आ रहे थे इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के जगह जगह होल्डिंग पोस्टर लगे थे जिसमें लिखा था कि एक साल बेमिसाल उन्होंने कहा वह मुख्यमंत्री से पूछना चाहते हैं कि आज भी पहाड़ के लोगों को इलाज के लिए बाहर क्यों जाना पड़ रहा है जिले में अब तक आईसीयू का संचालन क्यों नहीं हो पाया। आय दिन उत्तराखंड की रोडवेज की बसें दुर्घटना ग्रस्त क्यों होती हैं।
इस पर अभी तक सरकार का कोई नियंत्रण क्यों नहीं है।
उन्होंने कहा कि आगामी लोकसभा और नगर निकाय के चुनाव में उनकी पार्टी
उत्तर प्रदेश में पूर्व सपा सरकार के मॉडल को आम जनता तक पहुंचाएंगे जिस तरह उत्तर प्रदेश में युवाओं को निशुल्क लैपटॉप बांटे गए रोजगार दिए गए। तमाम विकास कार्य उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के कार्यकाल दौरान हुवे उसे आज भी जनता याद करती है। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के यूपी मॉडल को हम आम जनता तक पहुंचाएंगे। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष ललित भट्ट भी मौजूद रहे उन्होंने कहा कि चंपावत में हर बूथ को मजबूत किया जाएगा। अधिक से अधिक लोगों को सपा से जोड़ेंगे।

शेयर करे