चम्पावत के 74 छूटे तोकों तक पहुंचेगी बिजली — मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा निर्णय
मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ₹5 करोड़ की विद्युत योजना को दी मंजूरी
संवाददाता।
जनपद चम्पावत के विधानसभा क्षेत्र चम्पावत में विद्युत सुविधा से वंचित रहे दूरस्थ एवं छूटे हुए 74 तोकों में अब शीघ्र ही बिजली की आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा ₹5 करोड़ की धनराशि को स्वीकृति प्रदान की गई है।
मुख्यमंत्री धामी की इस पहल से 74 तोकों में रहने वाले ग्रामीणों को बड़ी राहत मिलेगी, जहां अब तक विद्युत सुविधा उपलब्ध नहीं हो सकी थी।
योजना के अंतर्गत इन सभी तोकों में विद्युत लाइन विस्तार, आवश्यक ट्रांसफार्मर स्थापना एवं अन्य आधारभूत विद्युत ढांचे का निर्माण किया जाएगा, जिससे क्षेत्र में स्थायी और सुचारु बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।
इस स्वीकृति से न केवल ग्रामीणों के जीवन स्तर में सुधार होगा, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वरोजगार और छोटे व्यवसायों को भी नई गति मिलेगी। साथ ही, क्षेत्र के समग्र विकास को भी मजबूती प्राप्त होगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राज्य सरकार अंतिम छोर तक विकास पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है और कोई भी गांव या तोक मूलभूत सुविधाओं से वंचित नहीं रहेगा।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि आमजन को शीघ्र लाभ मिल सके।

More Stories
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए नवीन चंद्र पंत शैलेश मटियानी राज्य शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित
टनकपुर बॉक्सिंग छात्रावास और स्पोर्ट्स स्टेडियम के हिमांशु और हर्षित का राष्ट्रीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता के लिए चयन
अधिवर्षता की सेवा पूर्ण करने पर टनकपुर पालिका के EO रहे ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक भूपेंद्र प्रकाश जोशी को दी भावभीनी विदाई