टनकपुर के EO की जिम्मेदारी संभाल चुके ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक भूपेंद्र प्रकाश जोशी को दी भावभीनी विदाई
संवाददाता चंपावत।
टनकपुर नगर पालिका में EO की जिम्मेदारी संभाल चुके ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक एवं वरिष्ठ कर्मचारी नेता भूपेंद्र प्रकाश जोशी की सेवा के बाद रिटायर हो गए।
इस मौके पर उद्यान विभाग एवं कर्मचारी संगठनों ने विदाई दी। विकास भवन के सभागार में कल 31 मार्च को जिला उद्यान अधिकारी मोहित मल्ली की अध्यक्षता एवं फेडरेशन ऑफ़ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार के संचालन में हुए कार्यक्रम में कर्मचारी एवं शिक्षक संगठनों ने विदाई दी।
वक्ताओं ने कहा कि 39 साल की राजकीय सेवा अवधि में भूपेंद्र प्रकाश जोशी विभाग एवं संगठन के लिए किए गए कार्य अन्य कार्मिकों के लिए प्रेरणा स्रोत हैं। वह कार्मिक एवं शिक्षक हितों के लिए पूरे सेवाकाल में पूरी ऊर्जा के साथ संघर्षरत रहे। जिला उद्यान अधिकारी मोहित मल्ली ने उन्हें एक ईमानदार सत्य निष्ठ एवं कर्तव्यनिष्ठ कार्मिक बताया।
भूपेंद्र प्रकाश जोशी 2022 से नगर पालिका परिषद टनकपुर में अधिशासी अधिकारी के पद पर प्रतिनियुक्ति के कार्यरत रहे सितंबर 2025 में प्रतिनियुक्ति समाप्त होने के बाद वह पुनः उद्यान विभाग में अपने मूल पद ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक के रूप में सेवा दे रहे थे।

कार्यक्रम में उत्तरांचल (पर्वतीय) कर्मचारी शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष नागेंद्र जोशी, फेडरेशन ऑफ मिनिस्टीरियल सर्विसेज एसोसिएशन के जिला सचिव जीवन चंद्र ओली, जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संगठन के जिलाध्यक्ष रमेश सिंह देव,आशीष रंजन खर्कवाल, चंद्रशेखर पांडेय, प्रदीप पचौली, निधि जोशी, रेखा चंद, मुकेश बिष्ट, गिरीश पांडेय, महेश सिंह, दिनेश बिष्ट, घनश्याम जोशी आदि मौजूद थे।

More Stories
उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले मेधावी छात्र-छात्राओं को लडवाल फाउंडेशन 19 मई को करेगा सम्मानित
चंपावत लोहाघाट व बाराकोट में गैस,पेट्रोल, डीजल की मूल्य वृद्धि पर कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला
बच्चे को सपने में काटा कुत्ते ने इंजेक्शन लगाने पहुंचा अस्पताल