चम्पावत में मल्टीलेवल कार पार्किंग को मिली 140.80 लाख की दूसरी किश्त
चम्पावत । नगर के अंतर्गत अब वाहनों की पार्किंग को लेकर समस्या नहीं रहेगी।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चम्पावत को शहरी विकास और पर्यटन सुविधाओं के लिए एक और बड़ी सौगात मिली है। मुख्यमंत्री घोषणा संख्या 679/2024 के तहत जायका रेस्टोरेंट के समीप निर्माणाधीन मल्टीलेवल कार पार्किंग के लिए द्वितीय किश्त के रूप में 140.80 लाख रुपये की धनराशि को मंजूरी दे दी गई है।
इस परियोजना की कुल अनुमोदित लागत 3.52 करोड़ रुपये है। इससे पहले प्रथम किश्त के रूप में 40 प्रतिशत राशि अर्थात 140.80 लाख रुपये जारी किए जा चुके हैं।
अब दूसरी किश्त में भी 40 प्रतिशत राशि स्वीकृत कर परियोजना को तेजी से पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि कार पार्किंग के निर्माण से शहर में यातायात व्यवस्था सुधरेगी और जाम की समस्या काफी हद तक कम होगी।
स्थानीय व्यापारियों और पर्यटकों को सुविधा मिलने से आर्थिक और पर्यटन विकास को भी बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने निर्माण एजेंसियों से कार्य समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए हैं तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही या गुणवत्ता में कमी को बर्दाश्त न करने की बात स्पष्ट की है।
गैस गोदाम के निकट बन रही मल्टीलेवल कार पार्किंग को मिली 140.80 लाख की दूसरी किश्त जारी

More Stories
185 आंगनबाड़ी कार्यकर्तियों के लिए बीएलओ मानदेय स्वीकृत, बैंक को भेजी गई धनराशि
स्मैक तस्करी कर रहा हिस्ट्रीशीटर पत्नी के साथ गिरफ्तार
मुकेश महराना ने संभाला चाय परिषद उपाध्यक्ष का दायित्व, सीएम धामी और पूर्व सीएम कोश्यारी से लिया आशीर्वाद