April 16, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

अमकड़ियां गांव में अद्वैत आश्रम मायावती की ओर से लगा निशुल्क स्वास्थ्य शिविर

मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय द्वारा दूरस्थ अमकड़िया गांव में निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाकर दी 170 लोगों को मिला इलाज

चंपावत। दूरस्थ क्षेत्र अमकड़ियां गांव में अद्वैत आश्रम मायावती के धर्मार्थ चिकित्सालय की ओर से निशुल्क चिकित्सा शिविर आयोजित कर विभिन्न प्रकार के 170 रोगियों का उपचार कर उन्हें राहत दी गई। चिकित्सा शिविर का संचालन डॉ अनुज कुमार सिंह एवं डॉ लोकेश जोशी द्वारा किया गया। जबकि पैरामेडिकल स्टाफ में सतीश पुनेठा, पंकज चोंड़ाकोटी, अनिल पुनेठा, मोनिका बिष्ट, जीवन राम ने अपनी सेवाएं दी। यहां रोगियों का उपचार करने के साथ उनका स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया। स्वास्थ्य परीक्षण में महिलाओं में लिकोरिया, खून की कमी पेट संबंधी, दांत, बीपी, आंखों की बीमारी, नर्वस सिस्टम, ईएनटी, चर्म रोग आदि अनेक बीमारियां पाई गई।चिकित्सा दल द्वारा ग्रामीणों को स्वस्थ रहने के उपाय भी बताए गए तथा दमा के रोगियों को धूम्रपान एवं किसी प्रकार के नशे से बचने की सलाह दी गई। चिकित्सालय के प्रभारी स्वामी एकदेवानंद जी महाराज ने कहा कि वर्ष 2026 का यह पहला शिविर है जिसे ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित किया जा रहा है।
निकट भविष्य में मायावती अस्पताल में विभिन्न रोगों के विशेषज्ञों द्वारा चिकित्सा शिविर आयोजित किए जाएंगे। जिसमें यहां के लोग भी शामिल हो सकते हैं। उन्होंने सभी ग्राम प्रधानों से कहा कि वे किसी प्रकार के रोगियों को सूचीबद्ध कर धर्मार्थ चिकित्सालय से संपर्क करते हुए उन्हें विशेष शिविरों के दौरान अस्पताल में भेजना शुरू करें।
जिससे उनका निःशुल्क बेहतर उपचार देना संभव हो सके। इस अवसर पर स्वामी जी के साथ स्वामी आत्म प्रकाशानंदजी भी थे। स्वामी जी ने 8 से 12 अप्रैल तक मायावती अस्पताल में आयोजित होने वाले विशाल नेत्र चिकित्सा शिविर, ईएनटी एवं बाल रोग चिकित्सा शिविरों की भी जानकारी दी। शिविर में लफड़ा, मटेला,बूढ़ाखेत, मिर्तोला, ओखलढुंगा,नंदोला, एवं अमंकडिया गांव के लोगों ने शिविर का लाभ उठाया। इससे पूर्व स्वामी जी के साथ आए चिकित्सा दल का ग्राम प्रधान रेखा भट्ट,राजेंद्र गहतोड़ी,लफड़ा के प्रधान रूद्र सिंह,पूर्व प्रधान हेत सिंह, पूर्व बीडीसी सदस्य घनश्याम भट्ट, टीकाराम भट्ट, छतर सिंह बोरा, प्रेम बल्लभ भट्ट आदि लोगों ने उनका भावपूर्ण स्वागत किया।

फोटो_ अमकड़िया गांव में चिकित्सा प्रभारी स्वामी एकदेवानंद का स्वागत करते लोग एवं शिविर में पर्ची बनवाती महिलाएं।

शेयर करे