October 21, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

टनकपुर में मीडिया सेंटर, गेस्ट हाउस व कम्यूनिटी हॉल के लिए ₹14.24 करोड़ स्वीकृत

Dukan Ad
Dukan Ad

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की बड़ी सौगात: टनकपुर में मीडिया सेंटर, गेस्ट हाउस व कम्यूनिटी हॉल के लिए ₹14.24 करोड़ स्वीकृत

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के पत्रकारों को बड़ी सौगात
चम्पावत ।
सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विधानसभा क्षेत्र चम्पावत के पत्रकारों को बड़ी सौगात देते हुए टनकपुर में मीडिया सेंटर एवं गेस्ट हाउस तथा कम्यूनिटी हॉल के निर्माण के लिए ₹14.24 करोड़ की धनराशि स्वीकृत की है।
इसके साथ ही कार्यों को शीघ्र प्रारम्भ कराने के उद्देश्य से प्रथम किश्त के रूप में ₹1.00 करोड़ की धनराशि अवमुक्त किए जाने का अनुमोदन भी प्रदान किया गया है।
इस स्वीकृति के बाद टनकपुर में आधुनिक सुविधाओं से युक्त मीडिया सेंटर एवं गेस्ट हाउस का निर्माण किया जाएगा, जिससे क्षेत्र के पत्रकारों को समाचार संकलन, संवाद, बैठक एवं अन्य पत्रकारिता संबंधी गतिविधियों के लिए बेहतर आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

इसके साथ ही प्रस्तावित कम्यूनिटी हॉल के निर्माण से स्थानीय सामाजिक, सांस्कृतिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए भी एक सुसज्जित एवं व्यवस्थित स्थान उपलब्ध होगा।

जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका है और पत्रकारों को बेहतर कार्य वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। इस उद्देश्य से चम्पावत विधानसभा क्षेत्र में मीडिया से जुड़े आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के लिए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि स्वीकृत परियोजनाओं के निर्माण कार्य को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण कराया जाए, ताकि पत्रकारों और स्थानीय नागरिकों को शीघ्र ही इन सुविधाओं का लाभ मिल सके।

शेयर करे