June 1, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

एसओजी और पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में एक अभियुक्त से 768 नशे के कैप्सूल बरामद

एसओजी व बनबसा पुलिस की संयुक्त कार्यवाही में 768 नशे के कैप्सूल बरामद, एक अभियुक्त गिरफ्तार
संवाददाता बनबसा ।
जिले में मादक पदार्थों की तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देशानुसार
एसओजी टीम एवं बनबसा पुलिस टीम द्वारा संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक अभियुक्त को नशे के कैप्सूल के साथ गिरफ्तार किया गया।

11 मार्च को चेकिंग के दौरान धनुष पुल के पास पुलिस टीम ने अभियुक्त शादाब उर्फ शाहदाब (20 वर्ष) निवासी इस्लामनगर, थाना खटीमा, जनपद ऊधमसिंह नगर के कब्जे से 96 पत्तों में कुल 768 कैप्सूल Proxyco Spas बरामद कर गिरफ्तार किया। बरामद किए गए, 768 कैप्सूलों में प्रतिबंधित साल्ट Tramadol Hydrochloride व Acetaminophen पाया गया। साथ ही उसके पास से रोडवेज टिकट, एक लाइटर व 40 रुपये नकद भी बरामद हुए।
बीबीऔषधि निरीक्षक चम्पावत कु. हर्षिता के अनुसार उक्त कैप्सूल बिना चिकित्सकीय पर्चे के बेचना या बिना लाइसेंस परिवहन करना एनडीपीएस एक्ट के अंतर्गत अपराध है।

पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि उक्त कैप्सूलों का प्रयोग नशे के लिए किया जाता है। वह ये कैप्सूल मझोला, पीलीभीत के एक संदिग्ध मेडिकल स्टोर से लाकर टनकपुर के रास्ते नेपाल ले जा रहा था।
अभियुक्त उपरोक्त के विरुद्ध थाना बनबसा में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। अभियुक्त की गिरफ्तारी और अवैध नशे के कैप्सूलों की बरामदगी में SOG के कांस्टेबल उमेश राज की विशेष भूमिका रही।
पुलिस ने आमजन से अपील की है कि उत्तराखंड को ड्रग-मुक्त बनाने के लिए किसी भी प्रकार की नशीले पदार्थों से संबंधित संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल टोल-फ्री नंबर 112 या नजदीकी थाना/चौकी में दे।

शेयर करे