चंपावत नगरपालिका की कार्यवाही
संवाददाता चंपावत। चंपावत नगर पालिका के अंतर्गत
4 गोवंश पशुओं को लावारिस अवस्था में छोड़ने के आरोप में
अज्ञात लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई है। नगर पालिका ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई है।
नगरपालिका से मिली जानकारी के मुताबिक कुछ दिनों से कुछ अज्ञात लोगों ने 4 बेसहारा गोवंश पशुओं को मादली क्षेत्र में छोड़ दिया। ये गोवंश पशु संरक्षण अधिनियम का साफ-साफ उल्लंघन है। स्थानीय लोगों से जानकारी मिलने पर पालिका की टीम ने मौके पर पहुंचकर चारों गोवंश पशुओं को सुरक्षित रूप से पंचेश्वर गौशाला (गो-सदन) में भेज दिया। ताकि उनका उचित संरक्षण और देखभाल सुनिश्चित की जा सके।
लावारिस हाल में गोवंश छोड़ने पर होगी कानूनी कार्रवाई: EO त्रिपाठी

चंपावत नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी ने कहा कि भविष्य में यदि कोई भी व्यक्ति गोवंश पशुओं को इस प्रकार लावारिस अवस्था में छोड़ता हुआ पाया गया, तो उसके विरुद्ध गोवंश पशु संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पालिका ने आम लोगों से अपील की है कि गोवंश पशुओं को बेसहारा न छोड़ें और यदि कहीं इस प्रकार की स्थिति दिखाई दे, तो इसकी सूचना तत्काल नगर पालिका को दें, ताकि समय पर जरूरी कार्रवाई की जा सके।

More Stories
हरियाली के बीच देवीधार में 81 लोगों ने किया सामूहिक योगाभ्यास
मायावती में निशुल्क सुपर स्पेशियलिटी चिकित्सा शिविरों का शुभारंभ, नेत्र, हृदय, ईएनटी और किडनी रोग विशेषज्ञ दे रहे सेवा
एसबीआई आरसेटी चम्पावत में ब्यूटी पार्लर एवं फास्ट फूड प्रशिक्षण कार्यक्रम का हुआ समापन