June 1, 2026

आम जनता की आवाज

सच का सारथी

Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad
Dukan Ad

नगर पालिका में 30 दिवसीय सिलाई एवं कढ़ाई प्रशिक्षण का समापन, पालिका अध्यक्ष ने कहा मिल का पत्थर साबित होगा प्रशिक्षण केंद्र

संवाददाता चंपावत।
आज बुधवार को दीनदयाल जन आजीविका योजना-शहरी (DJAY-S) के उपघटक सामुदायिक आधारित संस्थागत विकास उपयोजना के तहत नगर पालिका परिषद् चम्पावत अन्तर्गत गठित स्वंय सहायता समूह के व्यवसायिक गतिविधियों को प्रोत्साहित किये जाने हेतु नगर आजीविका सिलाई सेन्टर में 30 दिवसीय सिलाई एवं कढ़ाई प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हो गया।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमा पाण्डेय ने प्रशिक्षण का विधिवत समापन किया । प्रशिक्षण कार्यक्रम स्वंय सहायता समूह की 40 महिलाओं हेतु नगर आजीविका सिलाई सेन्टर में किया गया। पालिका अध्यक्ष द्वारा उपस्थित समस्त स्वंय सहायता समूहों की महिलाओं को आजीविका सुधार हेतु आयोजित किये जा रहे 30 दिवसीय सिलाई एवं कढ़ाई प्रशिक्षण कार्यक्रम की महत्ता के बारे में जानकारी प्रदान करते हुए कहा गया कि स्वंय सहायता समूह की महिलाओं हेतु स्थापित नगर आजीविका सिलाई सेन्टर मिल का पत्थर साबित होगा।
सेन्टर में स्वंय सहायता समूह की महिलाओं द्वारा विभिन्न वस्त्र तैयार कर अपनी आजीविका में सुधार करेंगी अध्यक्ष ने आश्वासन दिया गया की आगामी समय में भी स्वंय सहायता समूहों हेतु नगर पालिका द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किये जायेगे।
अधिशासी अधिकारी भरत त्रिपाठी जी द्वारा नगर पालिका चम्पावत के तहत वर्तमान में स्वंय सहायता समूहों की महिलाओं द्वारा नगर आजीविका केन्द्र में निर्मित किये जा रहे उत्पादों की सरहाना करते हुए स्वंय सहायता समूहों हेतु स्थापित नगर आजीविका सिलाई सेन्टर में भी इसी प्रकार के कार्य किये जाने हेतु प्रोत्साहित किया ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम में उपस्थित समस्त सभासदों एवं अतिथियों द्वारा स्वंय सहायता समूह की महिलाओं को प्रोत्साहित करते हुए नगर पालिका द्वारा समूह हेतु किये जा रहे कार्यो की सराहना की गयी एवं स्वंय सहायता समूह की महिलाओं को प्रशिक्षण हेतु अग्रिम शुभकामनाये दी ।
नगर आजीविका सिलाई सेन्टर के समापन एवं 30 दिवसीय सिलाई एवं कढ़ाई प्रशिक्षण कार्यक्रम के अवसर पर वार्ड सभासद दिनेश चन्द्र बर्दोला, गौरव कलोनी सामाजिक कार्यकर्ता सूरज प्रहरी, शनी वर्मा एवं कार्यालय के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारी एवं स्वंय सहायता समूह की अनेको महिलायें उपस्थित रही।

शेयर करे